पश्मा को हरा डीडीहाट ने जीती प्रतियोगिता

डीडीहाट। मनमोहन सिंह मिमोरियल वलीबॉल प्रतियोगिता में डीडीहाट विजयी रहा। खिताबी जंग में उसने पश्मा वलीबॉल क्लब को 15-4, 15-11 और 15-11 से हराया। विजेता टीम के भूवेंद्र भंडारी फाइनल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे, जबकि प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी डीडीहाट के बलवंत रावत रहे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री महिमन कन्याल, गर्खा जीआईसी के प्रधानाचार्य डीएस पोखरिया और बीपी पोखरिया ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। मलय जिब्रालटर क्लब मझेड़ा के तत्वावधान में वलीबॉल की यह प्रतियोगिता हर साल खेली जाती है। प्रतियोगिता में अंपायरिंग चंद्र बहादुरसिंह कन्याल और प्रकाश बोरा ने की। क्लब के अध्यक्ष कुलदीप कन्याल ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर दान सिंह कन्याल सहित तमाम खेल प्रेमी मौजूद थे।

Related posts