
पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहारवासियों को दिवाली का तोहफा दिया है। मोदी सरकार ने पटना से पश्चिम चंपारण (बेतिया) जाने वाली सड़क के (एनएच 139) चौड़ीकरण का निर्णय है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 1712.33 करोड़ की राशि को स्वीकृति दी गयी है। इस योजना के कारण अब पटना से बेतिया जाने वाले लोगों की यात्रा सुगम हो जायेगी।
गुरुवार को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की थी। उन्होंने कहा था कि एनएच 139W को चौड़ा किया जाएगा। इसकी लंबाई 44.65 किलोमीटर है। इसमें मानिकपुर से साहेबगंज तक चौड़ीकरण किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि यह परियोजना बौद्ध सर्किट के रास्ते में पटना से बेतिया तक हाई स्पीड कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी। इससे वैशाली, मुजफ्फरपुर समेत आसपास के जिलों में पर्यटन और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। इस प्रोजेक्ट के तहत एक बड़ा पुल, तीन फ्लाइओवर, 25 अंडरपास और एक रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा।
वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग की स्वीकृति प्रदान होने के बाद वैशाली के लोगों में खुशी का माहौल है। इससे स्थानीय स्तर पर भी लोगों का आमदनी बढ़ेगी वह पर्यटक के सुविधा को देखते हुए पटना से लेकर बेतिया तक एक बेहतरीन सड़क पर्यटक को उपलब्ध हो जाएगा। इससे पर्यटक को एक जगह से दूसरे जगह तक जाने में काफी आसानी होगी। इससे मुजफ्फरपुर जिला को भी धार्मिक पर्यटक स्थल को भी काफी लाभ मिलेगा। वहीं पटना के पर्यटक को भी इस राष्ट्रीय राजमार्ग वन जाने के बाद काफी लाभ होगी।
