
लोहाघाट। जनपद में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने में लगी रियल एक्सप्लोरर एंड एडवेंचर लवर्स (रियल) ने यहां पहुंचे पर्यटकाें को क्षेत्र में बिखरे प्राकृतिक वैभव से रूबरू कराया जा रहा है। कानपुर के प्रख्यात वरिष्ठ चिकित्सक और कार्डियोलॉजिस्ट डा. सुनील पंत के नेतृत्व में आए पर्यटकों के दल को रियल संस्था के युवाओं द्वारा घाट से लेकर पंचेश्वर तक उन्हें राफ्टिंग कराई। उन्हें साहसिक खेलों के हैरतंगेज कारनामे भी दिखाए गए।
इससे पूर्व दल ने पर्यटकों को दारमा घाटी स्थित पंचाचूली ग्लेशियर में ट्रेकिंग भी कराई गई। रियल के निदेशक आशीष जोशी, विनीत राय, मनीष जोशी, मोहन चंद्र आदि लोगों द्वारा पर्यटकों का भरपूर मनोरंजन किया गया। पर्यटक दल में शामिल रचना पंत, वर्तिका, दिया, मोहित पांडेय आदि का कहना था कि उन्हें पहली बार पहाड़ में साहसिक खेलों से रूबरू होेने का मौका मिला। उनका यह भी कहना था कि इन स्थलों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए
