पर्यटकों की दादागीरी, महिला को टैक्सी से धक्का दिया

शिमला। रिट्स के समीप जाखू मंदिर की ओर जाने वाली एचआरटीसी की टैक्सी से पर्यटकों ने एक बुजुर्ग महिला को धक्का दे दिया। महिला को चोटें लगी हैं। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने टैक्सी को घेर कर सभी को नीचे उतारा। यह घटना शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। इस कारण करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा। बताया जा रहा है कि टैक्सी के आते ही मौके पर मौजूद लोग सीट के लिए भागे। इसमें दिल्ली से आए कुछ पर्यटक सीट पर जम गए। कायदे से यह टैक्सी बुजुर्ग महिलाओं , बच्चों और शारीरिक तौर पर अक्षमों के लिए है। जब महिला ने भी टैक्सी में बैठने की कोशिश की तो पर्यटकों ने उनसे बदसलूकी करते हुए धक्का दिया कि अब सीट नहीं है और महिला सड़क पर गिर गई। मौके पर सदर पुलिस आई बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

Related posts