परीक्षा परिणाम लटकने पर बिफरे

घुमारवीं (बिलासपुर)। रूसा के तहत 45 दिनों के भीतर यूजीसी छात्रों के परीक्षा परिणाम घोषित करने के प्रदेश विश्वविद्यालय के दावे हवाई साबित हुए हैं। विवि की लेटलतीफी के चलते प्रदेश भर केहजारों कॉलेज छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है। विवि की लापरवाही से छात्र मझधार में लटके हुए हैं। राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं प्रबंधन समिति ने रूसा के तहतयूजीसी छात्रों के परीक्षा परिणाम आने में हो रही देरी पर तल्खी जताई है। समिति ने प्रदेश विवि से जल्द से जल्द परिणाम घोषित करने की मांग की है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित करने में हो रही देरी से समिति पदाधिकारियों और सदस्यों ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। समिति की त्रैमासिक बैठक समिति प्रधान करतार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश विश्वविद्यालय की लापरवाही से छात्र मझधार में अटके हुए है। परिणाम घोषित होने में हो रही देरी से छात्र द्वितीय सेमेस्टर की पढ़ाई भी सुचारू रूप से नहीं कर पा रहे हैं। दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में भी कुछ ही दिन बचे है। ऐसे में अभी तक परिणाम घोषित नहीं करना छात्रों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इसके अलावा बैठक में कॉलेज के विकास कार्यों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कॉलेज प्राचार्य जगदीश लाल, समिति के महासचिव विनोद शर्मा, सह सचिव बृजलाल, उप प्रधान जैस राम, सलाहकार सतीश शर्मा, सुशीला देवी, राकेश शर्मा, प्रो. एलआर शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts