परिवार न्यायालय की स्थापना का प्रस्ताव

काशीपुर। बार एसोसिएशन की बैठक में द्वितीय अतिरिक्त जिला जज एवं परिवार न्यायालय की स्थापना के लिए उच्च न्यायालय उत्तराखंड से मांग समेत विभिन्न प्रस्ताव पास किए गए।
शनिवार को आयोजित सभा में वक्ताओं ने खंडहर पुरानी जर्जर उपजिलाधिकारी न्यायालय की बिल्डिंग व एसडीएम निवास की पुरानी बिल्डिंग को ध्वस्त कराकर आधुनिक बिल्डिंग बनाने, न्यायालय तहसीलदार, सब रजिस्ट्रार कार्यालय, रिकार्ड रूम व आवश्यक कार्यालय तथा अधिकारियों के चैंबर मौके पर उपलब्ध तीन एकड़ भूमि में बनाए जाने की मांग सरकार से की है। इसके अलावा काशीपुर व जसपुर तहसील तथा बाजपुर में अधिवक्ता चैंबर्स व वादकारी शेड बनाए जाने की मांग का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में अफसर अली, गनपत सागर, मोहम्मद हनीफ, वकील सिद्दीकी, जयनंदन अग्रवाल, जगतार सिंह, कृपाल सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, राजाराम, संतोष कश्यप, प्रमोद चौहान आदि मौजूद थे।

Related posts