
रुड़की। दिल्ली की मंगोलपुरी क्षेत्र निवासी एक किशोरी परिजनाें से नाराज होकर बस में बैठकर रविवार रात रुड़की पहुंच गई। 17 वर्षीय लड़की का किसी बात को लेकर रविवार सुबह अपने परिजनों से विवाद हो गया। था। परिजनों ने इस बात पर उसे बुरी तरह से डांट दिया था। परिजनों के धमकाने पर किशोरी नाराज होकर घर से निकल गई और बस से देर रात रुड़की पहुंच गई। रात के समय वह कोतवाली क्षेत्र के साउथ सिविललाइंस में घूम रही थी। इसी बीच एक महिला ने उसे लावारिस हालत में घूमते देखकर अपने घर में शरण दे दी। सुबह होने पर महिला उसे लेकर कोतवाली पहुंच गई। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह परिजनों के धमकाने पर घर से भाग गई थी। पुलिस ने बताया कि उसके परिजनाें को फोन पर सूचित कर दिया गया है।
