
परवाणु: औद्योगिक क्षेत्र परवाणु के ऊंचा परवाणु में मंगलवार दोपहर चोरों ने 3 घरों के ताले तोड़कर नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कीॢत नाथ झा के कमरे का ताला तोड़ कर लगभग एक लाख के जेवर व नकदी जबकि सीमा के कमरे का ताला तोड़ कर चोरों ने 2500 रुपए की नकदी उड़ा ली।
सूत्रों के अनुसार एक अन्य कमरे का ताला भी तोड़ा लेकिन उसमें चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा। कीर्ति नाथ ने इसकी पुलिस से शिकायत की जिस पर पुलिस ने मौके का दौरा कर जांच शुरू कर दी है।
