परमिट लौटाने डीसी के पास पहुंचे ऑपरेटर

बिलासपुर/ घुमारवीं। बिलासपुर-स्वारघाट वाया बलद्वारा सड़क की खस्ताहालत को लेकर निजी बस आपरेटर का आंदोलन जारी है। शुक्रवार को ट्रक आपरेटर अपने रूट परमिट वापस लौटाने के लिए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। लेकिन, उपायुक्त ने परमिट लेने से इंकार करते हुए आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह के भीतर सड़क की दशा सुधारने के लिए लोनिवि को आदेश दिए जाएंगे। इस दौरान हालांकि आपरेटरों और उपायुक्त के बीच कुछ देर बहस भी हुई। बाद में आरटीओ के कहने पर आपरेटरों ने परमिट नहीं दिए।
निजी बस आपरेटर संघ का प्रतिनिनिधिमंडल संघर्ष समिति के प्रधान राजेश पटियाल की अगुवाई में जिला उपायुक्त डा. अजय शर्मा से मिला। राजेश पटियाल ने बताया कि उपायुक्त के आश्वासन के बाद मंगलवार तक कागजात कार्योलय में जमा करवाने के फैसले को टाल दिया गया है। यदि मंगलवार तक सड़क ठीक हुई तो कागजात वापस किए जाएंगे। गौरतलब है कि आपरेटरों की हड़ताल के कारण बुधवार से घुमारवीं-सरकाघाट, बम्म, कुठेडा, तलवाडा, तल्याणा, जाहु के लिए चलने वाली सभी निजी बसें बंद पड़ी हुई है। निजी बस ऑपरेटर संघ के जिला प्रधान अनिल मिंटू ने बताया कि सड़क की खस्ताहालत के चलते उनकी नई बसें खटारा बन कर रही है। इस दौरान विनोद चंदेल, जगदंबा, राजेश पटियाल, जीवन सिंह सहित अन्य आपरेटर मौजूद थे। उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता पीसी वर्मा ने बताया कि उन्हें इस संबंध में अपने आधिकारी से निर्देश मिले हैं। सड़क का निरीक्षण कर इसे वाहन योग्य बनाया जाएगा।

Related posts