पपरोला में आग से नुकसान

पपरोला (कांगड़ा)। उपमंडल बैजनाथ के कस्बा पपरोला में वीरवार देर रात्रि बेकरी स्टोर चलाने वाले रमेश चंद के घर में भीषण आग लगने से लाखों का सामान और 3 वाशिंग मशीनें राख हो गईं। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में करीब डेढ़ लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है।
जानकारी केअनुसार पपरोला के मुख्य बाजार में बेकरी की दुकान करने वाले रमेश चंद की दुकान की चौथी मंजिल पर स्थित एक स्टोर में रात करीब 9 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान पर आए ग्राहकों ने धुआं निकलते देख दुकान मालिक को इसकी जानकारी दी। आग की लपटें देख आसपास स्थित दुकानदार व अन्य लोग तुरंत मौकेपर पहुंचे और पानी फेंककर आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर बिजली बोर्ड के कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत बिजली सप्लाई बंद कर दी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। दुकान मालिक रमेश चंद ने कहा कि आग से स्टोर में रखी वाशिंग मशीनें, गद्दे, चादरें और अन्य कीमती कपड़े राख हो गए हैं।

Related posts