पत्नी को धक्का देकर सीढ़ियों से गिराया

घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के अंतर्गत दकड़ी चौक में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी को धक्का देकर सीढ़ियों से गिरा दिया। इससे उसके फ्रेक्चर हो गया है। पुलिस को बयान देते हुए महिला ने बाकायदा अपने पति पर दहेज के लिए तंग करने का भी आरोप लगाया है। महिला के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दकड़ी चौक की रत्नी देवी कपडे़ सुखाने के लिए ऊपरी मंजिल मे गई थी। पुलिस को दी तहरीर में महिला रतनी देवी ने कहा है कि उस वक्त उसके पति सतीश ने उसे धक्का दे दिया, जिससे वह सीढ़ियों से नीचे गिरकर जख्मी हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल में ईलाज करावाना पड़ा। महिला का आरोप है कि पति उसे दहेज के लिए भी तंग करता रहता था। डीएसपी अंजनी जस्वाल ने बताया कि महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन जारी है।

Related posts