
खटीमा। पत्नी से मारपीट करने वाले पति को ग्रामीणों ने उस समय पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जब वह रविवार देर सायं अपनी ससुराल जाकर पत्नी ने मारपीट पर उतारू हो गया था। पत्नी पहले ही पुलिस में तहरीर दे चुकी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
बानूसी निवासी राधेश्याम का विवाह फुलैया गांव में हुआ है। विवाहिता पहले भी कई बार पति पर मारपीट करने का आरोप लगा चुकी है। पिछले दिनों भी मारपीट करने के बाद विवाहित मायके में जाकर रह रही थी। विवाहिता ने दो दिन पहले पुलिस को तहरीर भी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। इधर रविवार देर सायं राधेश्याम जब अपने ससुराल पहुंचकर पत्नी के साथ मारपीट पर उतारू हो गया तो ग्रामीणों ने पकड़ कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इधर ग्राम प्रधान मीना देवी, बीडीसी मुन्नी देवी सहित ग्रामीण कोतवाली में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए जमे हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
