पत्थर से जेसीबी चालक घायल

नारायणबगड। मीगंगदेरा-गड़नी मोटर मार्ग निर्माण कार्य के दौरान पहाडी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से जेसीबी चालक गंभीर घायल हो गया। घायल को पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी कर्णप्रयाग रेफर किया गया है।
शनिवार शाम निर्माणधीन मीगंगदेरा-गड़नी मार्ग पर कार्य के दौरान जेसीबी के ऊपर पहाड़ी से एक भारी पत्थर जा गिरा, जिससे चालक बीरेंद्र (32) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 से पीएचसी नारायणबगड लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग रेफर कर दिया।

Related posts