
मंडी। मामूली बात पर पत्नी ने हाथ की नस काट ली। महिला वीपीओ नगनपथ तहसील धर्मशाला की स्थाई निवासी है। मंडी शहर के टारना रोड में अपने पति के साथ किराए के मकान में रह रही है। गत रोज महिला ने हाथ की नस काट ली। खून बहने पर उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। उपचार के बाद महिला को छुट्टी मिल गई है। शिकायत पर पुलिस ने भादसं की धारा 309 के तहत आत्महत्या की कोशिश करने का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किसी बात पर महिला के पति ने खाना नहीं खाया। उसने पति को मनाने की कोशिश की, लेकिन पति के काफी देर तक न मानने पर महिला ने अपने एक हाथ की नस काट ली। इसके बाद खून बहने पर उसे जोनल अस्पताल मंडी ले जाया गया। जहां से उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई है। महिला की उम्र करीब (40) वर्ष है। इस घटना की पुलिस में महिला के बहनोई शबीर मोहम्मद ने एफआईआर दर्ज करवाई है। इधर, घटना की पुष्टि करते हुए सिटी चौकी प्रभारी मंडी चेत सिंह भंगालिया ने बताया कि शिकायत पर आत्महत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
