पति को भू-माफिया ने बनाया बंधक

रुद्रपुर। एक महिला ने भू माफिया पर पति का अपहरण कर बंधक बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने ग्रामीणों के साथ धरना देकर एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ग्राम गंगापुर निवासी मीरा सिंह ने ग्रामीणों के साथ एसएसपी कार्यालय के समक्ष धरना दिया। महिला ने आरोप लगाया कि गदरपुर क्षेत्र के कुछ भू माफियाओं ने कृषि भूमि जबरन अपने नाम कराने के लिए उसके पति का अपहरण कर बंधक बना रखा है। 18 अगस्त को जब इस बात का पता चला तो वह तहरीर लेकर कोतवाली पहुंची, जहां से उसे ट्रांजिट कैंप चौकी भेज दिया गया। चौकी में तहरीर देने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी खुलेआम शहर में घूम रहे हैं और उसे मोबाइल पर धमका रहे हैं। महिला ने एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर अमित कुमार, पारस, विपिन कुमार, जगदीप सिंह, अरविंद राठौर आदि मौजूद थे।

Related posts