
धर्मशाला। सुबह से भूखी-प्यासी सुहागिनों के मन में करवाचौथ के दिन एक ही दुआ थी, पति की लंबी उम्र। अपने प्रियतम के दीदार के बाद ही सुहागिनों ने पानी का घूंट लेकर व्रत तोड़ा। चांद और पति का एक साथ दीदार कर महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत तोड़ा। अपने पति की लंबी उम्र की दुआ के लिए सुहागिनों ने पूरा दिन तथा देर शाम तक भूखे-प्यासे रहकर चांद निकलने का इंतजार किया। करवाचौथ पर सुहागिनों ने सज संवर कर अपने पति देव की पूजा की। पति के हाथ से पानी का घूंट पीने के बाद ही सुहागिनों ने व्रत तोड़ा और खाना खाया। खासकर धर्मशाला शहर में महिलाओं ने जगह-जगह पर सामूहिक रूप से करवाचौथ का पर्व मनाया। वहीं, जिला भर में कई कुंवारी लड़कियों ने भी मनचाहा वर पाने की कामना से व्रत की रस्म निभाई। स्थानीय निवासियों राशि पठानिया, कल्पना, अर्पणा और प्रिया का कहना है कि वे इस पर्व का एक साल से इंतजार कर रही थीं। व्रत को विधिवत तरीके से करने से पति की उम्र लंबी होती है। महिलाएं जिला भर में करवे लेकर छत पर निकलीं और पति सहित चांद के दर्शन के बाद ही व्रत को तोड़ा। इस मौके पर कई शहर दीप ज्योतियों से जगमग हो गए।
