पति की लंबी उम्र को रखा व्रत

चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर/पिथौरागढ़। करवा चौथ व्रत को लेकर जिले भर में सुहागिन महिलाओं ने निर्जल उपवास रखकर पति की दीर्घ जीवन की कामना की।
टनकपुर के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। पति की दीर्घायु के लिए रखे जाने वाले व्रत को लेकर महिलाएं खासी उत्साहित थी। बाजार में व्रत सामग्री की दुकानों पर खरीददारी के लिए महिला का तांता लगा रहा। कोतवाली परिसर में श्रृंगार में सजी सुहागिन महिला कांस्टेबलों और महिलाओं ने विशेष पूजा हुई। पूजा कार्यक्रम में महिला आरक्षी दिप्ती राना, गोविंद गड़िया, रजनीश राणा, सीमा आदि शामिल महिलाएं शामिल थीं। सर्वदेव मंदिर में पंडित प्रकाश पुनेठा तथा हीरा मुरारी के आवास में आचार्य जगदीश पांडेय पूजा-अर्चना कराई गई। चांद देखने के साथ उपवास तोड़ा गया।
पिथौरागढ़ में महिलाओं ने पूरे दिन व्रत रखा। करवा चौथ का व्रत इतना कठिन होता है कि महिलाएं चांद के दर्शन होने तक पानी भी नहीं पीती। दिन में महिलाओं ने अलग अलग स्थानों पर भजन कीर्तन के कार्यक्रम किए।धारचूला रोड में ममता भट्ट, गीता टोलिया, तुलसी देवी, चंद्रा तिवारी, गीता कापड़ी, नंदा मर्तोलिया, रीतू ने दोपहर बाद भजनों का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कुछ महिलाओं ने आज सुबह भी खरीददारी की। ग्रामीण अंचलों में भी अब कुछ महिलाएं करवा चौथ मनाने लगी हैं।

Related posts