पढ़िए, स्कूलों में छुट्टियों और परीक्षाओं का नया शेड्यूल

new schedule of exams and vacation
हिमाचल प्रदेश में शीतकालीन सत्र (विंटर सेशन) के स्कूलों का शेड्यूल फिर बदल दिया गया है। अब पहले की तरह एक जनवरी से 31 मार्च तक विंटर स्कूलों का शैक्षणिक सत्र चलेगा।

पहली से दसवीं कक्षा के स्कूलों के लिए ये व्यवस्था की गई है। ये स्कूल 1 जनवरी से नौ फरवरी तक बंद रहेंगे। पहले भी विंटर स्कूलों का सत्र दिसंबर तक ही होता था, लेकिन पूर्व सरकार के कार्यकाल में इसे ग्रीष्मकालीन स्कूलों के साथ 1 मार्च से 28 फरवरी तक कर दिया गया था।

ग्रीष्मकालीन स्कूलों का सत्र पहले की तरह ही रहेगा। विंटर व समर दोनों स्कूलों की दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं एक साथ मार्च में ही होंगी।

1500 स्कूलों पर लागू होगी व्यवस्‍था

schedule for 1500 schools
हिमाचल में करीब 1500 शीतकालीन सत्र वाले स्कूल हैं। इनमें शिमला, चंबा, मंडी, कुल्लू, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा के कई स्कूलों के अलावा किन्नौर और लाहौल-स्पीति के सभी स्कूल शामिल हैं।

अभिभावकों और शिक्षकों की मांग और भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने फिर से विंटर स्कूलों का शेड्यूल बदलने का फैसला किया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. शशि भूषण सेखरी ने बताया कि विंटर स्कूलों के शैक्षणिक सत्र की अवधि को बदला गया है।

दसवीं की परीक्षाएं विंटर और समर दोनों स्कूलों में एक साथ मार्च में ही होंगी। उधर, प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष विरेंद्र चौहान ने इस फैसले को सही करार दिया है।

Related posts