पढ़िए, इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल?

weather forcast for himachal
हिमाचल प्रदेश में आने वाले एक सप्ताह में मौसम खराब रहेगा। सोमवार से 26 जुलाई तक मध्यम ऊंचाई और मैदानी क्षेत्रों में दरमियानी से भारी बारिश होगी। वहीं, शिमला में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

उधर, ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। रविवार को प्रदेश भर में मौसम सामान्य रहा। कई जगहों पर हल्की बारिश हुई जबकि अधिकतर इलाकों में बादलों के बीच धूप खिली रही।

शिमला का अधिकतम तापमान 21.8, सुंदरनगर 31.3, भुंतर 29.1. कल्पा 17.0, धर्मशाला 29.6, ऊना 34.8, नाहन 26.5, कांगड़ा 31.9 और मनाली का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि मानसून अभी सक्रिय है और आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

Related posts