पट्टे की आड़ में सरकारी भूमि पर हो रहे निर्माण को रोका

खटीमा। पट्टे की आड़ में वन एवं राजस्व विभाग की जमीन पर किए जा रहे अवैध निर्माण को तहसीलदार एसएस ऐरड़ा ने रुकवा दिया। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने यह निर्माण कुर्मांचल विकास समिति की शिकायत पर रोका।
पीलीभीत रोड शारदा विहार कालोनी में आरक्षित वन भूमि से लगे एक छोटे से प्लाट का राजस्व विभाग ने एक महिला को पट्टा जारी किया था। उक्त महिला पट्टे की आड़ में वन एवं राजस्व की जमीन के एक बडे़ हिस्से में पक्का निर्माण कर रही है। कुर्मांचल विकास समिति की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तहसीलदार ऐरड़ा ने राजस्व विभाग की टीम के साथ अवैध निर्माण रोका। प्रत्यक्षदर्शियों ने मौके पर बताया कि आवंटित हिस्से के अलावा भी अतिक्रमणकारी ने वन एवं राजस्व विभाग की जमीन पर कब्जे कर रखे हैं। तहसीलदार ऐरड़ा ने अतिक्रमणकारी को हिदायत के साथ छोड़ दिया।

Related posts