पट्टा धारकों पर लगाया 2.70 लाख का जुर्माना

गरमपानी। शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग में कोसी नदी के किनारे अवैध खनन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तहसील प्रशासन और खनन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार केा संयुक्त छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान छह ट्रकों का चालान किया गया।
एसडीएम नारायण सिंह नबियाल ने बताया कि नियमों के उल्लंघन करने के आरोप में खनन व्यवसाय से जुड़े पट्टा धारकों पर 2 लाख 70 हजार 750 रुपये जुर्माना लगाया गया है। इनमें रातीघाट निवासी योगेश तिवारी पर 79 हजार, बसगांव निवासी खीम सिंह पर 64 हजार 150 रुपये, वर्धो निवासी आनंद सिंह मेहरा पर एक लाख 27 हजार 600 रुपये जुर्माना तय किया गया है। तहसीलदार एचएस खान ने बताया कि ओवरलोडिंग के चलते पकड़े गए सभी छह ट्रक स्वामियों से 10-10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। टीम में खान अधिकारी राजपाल लेघा, चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी, विनोद पांडे, महेंद्र सिंह, मदन सिंह आदि थे।

Related posts