पंजाबी गीतों पर झूमे छात्र

घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला उच्च पाठशाला बाड़ी मझेड़वां में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। समारोह में अंडर ट्रेनिंग तहसीलदार कुमारी नीरजा शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।
वहीं मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन बहुमूल्य है। विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करना चाहिए। इससे पूर्व स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। बच्चों ने पंजाबी, भंगड़ा, नाटी और लोकगीत सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल प्रधानाचार्य ओपी परमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूल के होनहार विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में धर्माणी ने स्कूल के अधूरे कमरे के निर्माण, चारदीवारी और स्कूल मैदान के लिए भी धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। बैडमिंटन कोर्ट के लिए र्ढाई लाख देने की घोषणा की। वहीं पट्टा पंचायत के तहत नगरांव से बद्दाघाट तथा बद्दाघाट से पट्टा, पीरतलाई से सर्कुलर रोड़ निर्माण कार्य को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए छात्रों पांच-पांच हजार रुपये की राशि प्रदान की। इस अवसर एसएमसी प्रधान बबली देवी, पंचायत प्रधान बीना भाटिया, बीडीसी सदस्य कमलेश धीमान, वार्ड सदस्य दीनानाथ, कृष्णलाल, अमरनाथ, राजकुमारी, सीएचटी कमला देवी, रतन लाल शर्मा, रिटायर टीचर रतन लाल धर्माणी, प्रधानाचार्य सुरेश चौहान, प्रदीप कुमार और लाल सिंह पटियाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts