
पौड़ी। एकेश्वर ब्लाक के पंचुर गांव में महिला को निवाला बनाने वाला आदमखोर गुलदार दोबारा दिखाई तो दिया लेकिन अभी तक पकड़ में नहीं आ पाया है। बृहस्पतिवार को शिकारी लखपत रावत पंचुर गांव पहुंचे तो लोगों ने राहत की सांस ली।
पंचुर गांव में गुलदार के आतंक से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग गुलदार को आदमखोर घोषित कर चुका है और उसे पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगा दिया है। गुलदार मारने के लिए शिकारी जॉय हुकिल गांव में डटे हुए हैं। बृहस्पतिवार दोपहर को शिकारी लखपत रावत भी गांव पहुंच गए। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद डंडरियाल ने बताया कि लखपत रावत के गांव में पहुंच गए हैं। शिकारी जॉय हुकिल ने बताया कि बुधवार की शाम ग्रामीणों ने गुलदार को बडोली में देखा, लेकिन उसके बाद कहीं नजर नहीं आया। दल ने बुधवार रात आठ बजे से बारह तक और तड़के तीन बजे से उसकी खोज शुरू की लेकिन वह कहीं नजर नहीं आया।
इ
गुलदार ने दो बक रियां मारी
पंचुर से लगे बरसू गांव के गदेरे में गुलदार ने दो बकरियों का मार दिया। ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद ने बताया कि बरसू गांव निवासी सुखदेव गांव के गदेरे में बकरी चुंगा रहा था कि इसी दौरान गुलदार ने उसकी दो बकरियों को मार दिया। सुखदेव ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
