पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों के चुनाव में………..

पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों के चुनाव…..

शिमला
हिमाचल में पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों के चुनाव में करीब पांच लाख नए वोटरों को पहली बार मत डालने का अधिकार मिलेगा। ये नए वोटर 18 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं। हिमाच चुनाव आयोग ने पहली बार अपनी शक्ति का प्रयोग किया है और  इस बार चुनाव वर्ष से ठीक पहले 1 दिसंबर, 2020 तक 18 साल पूरे कर चुके नए वोटरों को मतदाता सूची में शामिल करने को कहा है। राज्य चुनाव आयोग अभी तक  निर्वाचन आयोग की तत तिथि के अनुसार चुनाव वर्ष से पहले की 1 जनवरी को 18 साल की उम्र पूरी कर चुके नए वोटरों को वोटर लिस्ट में शामिल करता रहा है।

राज्य चुनाव आयोग को पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव पांच साल की अवधि पूरी होने से पहले कराने हैं। यह पांच साल की अवधि 22 जनवरी, 2021 को पूरी हो रही है। राज्य चुनाव आयोग ने अब वोटर लिस्ट में उन नए वोटरों के नाम शामिल करने को कहा है, जो 1 दिसंबर, 2020 को 18 साल  पूरे कर लेंगे। 1 जनवरी, 2020 को 18 साल पूरे होने वाले वोटरों की संख्या 3.65 लाख थी। अब अवधि बढ़ने से यह संख्या बढ़कर  करीब पांच लाख तक पहुंचेगी और ये वोटर पहली बार चुनाव में वोट डाल पाएंगे।

 

Related posts