पंचायती राज संगठन होगा मजबूत

अर्की (सोलन)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अंतर्गत राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की मासिक बैठक में पंचायती राज संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह वर्मा की अगुवाई में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अर्की ब्लाक पंचायती राज संगठन की तर्ज पर पूरे प्रदेश में मासिक बैठक आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2014 के संसदीय चुनावों के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से तैयार होना पड़ेगा। पंचायती राज संगठन तथा कांग्रेस की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जनता के बीच प्रचारित किया जाना जरूरी है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलजुल कर कार्य करना होगा।
संगठन के राज्य महासचिव एवं प्रवक्ता इंद्र सिंह ठाकुर ने प्रदेश सरकार से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह वर्मा को बोर्ड एवं निगम में तैनाती देने का आग्रह किया है। इसके अतिरिक्त अर्की ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संजय अवस्थी को प्रदेश कार्यकारिणी में विनोद सुल्तानपुरी, मदन चौधरी तथा डा. कैलाश पराशर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पदाधिकारी बनाने का स्वागत किया है। इस अवसर पर विनोद कुमार, सत्या देवी, भगत सिंह बहलवाल, नीलम कुमार भारद्वाज, हरीश कुमार, खेमचंद शर्मा, देश गौतम, देवकली, रघुराज पराशर, कर्मचंद, मदन लाल, बालक राम, रमेश चंद, देवेंद्र अग्रवाल, डीडी शर्मा, जगदीश ठाकुर, गोविंद राम वर्मा, जयनंद शर्मा और सूरत राम आदि मौजूद रहे।

Related posts