
पंचरुखी (कांगड़ा)। स्थानीय बाजार पंचरुखी में एक सरफिरे को लड़कियों से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ा। जानकारी के अनुसार बाजार में मोबाइल की दुकान चलाने वाला यह युवक रिचार्ज करने आनी वाली लड़कियों के मोबाइल नंबर नोट करके उन्हें फोन करके तंग कर रहा था। इतना ही नहीं, इस सिरफिरे मजनूं ने रास्ते में चलती हुई लड़कियों को कमेंट करना भी शुरू कर दिए। इसकी शिकायत लड़कियों ने अपने परिजनों से कर दी।
इसके चलते लड़कियों के भाइयों ने सोमवार को सरेआम बाजार में सरफिरे मजनूं की खूब धुनाई की। मजनूं के माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया गया। हालांकि मामला पुलिस में दर्ज नहीं हुआ है। उक्त युवक के माफी मांगने व बीच-बचाव में आए लोगों ने उसे छुड़ा दिया। मजनूं ने भविष्य में ऐसी कोई हरकत न करने की बात कहते हुए माफी मांगकर अपनी जान छुड़ाई। उधर, पंचरुखी पुलिस के चौकी प्रभारी योगेंद्र पाल अवस्थी ने कहा कि ऐसा कोई मामला पुलिस में नहीं आया है। कोई मामला आता है तो पुलिस जांच करेगी।
