पंखे से लटककर दी जान

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पंचायत भुनेहड़ में वीरवार शाम एक व्यक्ति ने पंखे के साथ लटककर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतक व्यक्ति शिलांग के गांव नौंग मन सोंग का बताया जा रहा है। वह स्थानीय बाजार में फास्ट फूड पर काम करता था। मृतक सूरज थापा की पत्नी ने बताया कि वह लगभग एक वर्ष पहले यहां रोजी-रोटी कमाने आया था। उसने बताया कि उसका पति कुछ समय से आर्थिक तंगी के कारण परेशान चल रहा था। पंचायत प्रतिनिधियों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। एएसआई हंस राज ने बताया कि धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी गई है। उधर, डीएसपी कांगड़ा अशोक वर्मा ने भी इसकी पुष्टि की है।

Related posts