पंकज एनजीओ के महासचिव

धर्मशाला। प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी संघ इकाई धर्मशाला की बैठक संघ के प्रधान अजय अवस्थी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तीन वर्षों के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें पंकज राणा को महासचिव, मिलाप भंडारी को मुख्य सलाहकार, सुनील गोस्वामी और मनमोहन सिंह पठानिया को लीगल सलाहकार बनाया गया।
इसके अलावा अतिरिक्त महासचिव राजेंद्र चौहान, विजय कुमार को अतिरिक्त वरिष्ठ उपप्रधान, वीना डोगरा को उपप्रधान, अंजली चौधरी, बलदेव पठानिया, उत्तम चंद तथा दिल बहादुर को सर्वसम्मति से कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी में बलदेव ठाकुर को कार्यालय सचिव, करविंदर पठानिया को वित्त सचिव, विजय वर्मा को प्रोपेगेंडा सचिव तथा नरेश कलयाणी, सुनीता भाटिया, अभिषेक कुमार, मदन थापा, सलिल कुमार व विनीत कायस्था को संयुक्त सचिव का पदभार सौंपा गया। जबकि संजीव मारकर व अश्वनी मेहरा को प्रेस सचिव, संदीप कौशल, नारायण सिंह, करनैल सिंह, राजेश कुमार, संजीव कटोच, दिनेश कुमार व देश राज को आर्गेनाइजिंग सचिव, विरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, कश्मीर राणा, बख्शी कटोच, त्रिलोक चंद, जीत सिंह, अमित कुमार गुलेरिया, मनोज कुमार, राजकुमार, राकेश कुमार, अनिल मेहरा तथा रोहित थापा को क्षेत्रीय सचिव का कार्यभार सौंपा गया। इसके अतिरिक्त अश्वनी कुमार, नरेश कुमार, स्वीटी कुमार, निर्मल सिंह, मोनिका, गुलशन, बबली, अतुल डोगरा, अनिल छेतरी, विजय कुमार, अशोक कुमार, आरएस शुक्ला, मनोहर लाल, सुभाष चंद, शशि ठाकुर तथा दिनेश कुमार को कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया। वहीं विशेष आमंत्रित सदस्यों में विवेक गुलेरी, शशि किरण, ज्ञान चंद, सुभाष सागर तथा मुकेश शर्मा को शामिल किया गया। जबकि जन शिकायत समिति में अशोक नैहरिया, सुरजीत राणा, मंजू सूद तथा रमन सूद को सदस्य मनोनीत किया गया।

Related posts