न्यूनतम वेतनमान दस हजार रुपये मांगा

रोहडू। सीटू से संबंधित सावड़ा कुड्डू प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन की ओर से हाटकोटी में आयोजित वार्षिक सम्मेलन में श्रम कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा मजदूरों का न्यूनतम वेतनमान दस हजार रुपये करने सहित बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस मौके पर सावड़ा कुड्डू हाइडल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें राकेश कोटवी को अध्यक्ष चुना गया, जबकि अजय दुल्टा को महासचिव, वेद प्रकाश जिंटा को वित्त सचिव, जसवंत खलास्टा व राजीव राय को उपाध्यक्ष और संसार खलास्टा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। अशोक शर्मा, रजनीश नैंटा तथा प्रमोद शर्मा को सचिव चुना गया। लेखराज, सुरेंद्र, विनोद कुमार, देविंद्र कुमार, हरविंद्र दुल्टा, मोहन लाल, विजेंद्र दुल्टा, सुरेश कुमार, विजय प्रकाश जिंटा, प्रवीण शर्मा, अव्वल चतरांटा, लोकिंद्र दिप्टा, सुशील दुल्टा, राजेश जिंटा, विजय कोटवी, चमन कोटवी, देविंद्र वर्मा तथा चंद्रमोहन सेठी को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया है।
सम्मेलन में सीटू के जिला सचिव विजेंद्र मैहरा तथा जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। सम्मेलन की शुरुआत ध्वजारोहण तथा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उसके बाद मजदूर वर्ग की लड़ाई लड़ते हुए शहीद हुए साथियों के प्रति शोक प्रस्ताव पढ़कर उन्हें याद किया गया। सीटू के महासचिव अजय दुल्टा ने यूनियन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा राजनीतिक परिस्थितियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर निर्मला चौहान, मुकेश धांटा, पवन शर्मा, दीवान सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related posts