न्याय नहीं मिला तो बढ़ा आंदोलन करेंगे कामगार

पांवटा साहिब (सिरमौर)। धौलाकुआं स्थित एक इकाई में हड़ताल 19वें दिन भी जारी रही। कामगारों का कहना है कि इकाई प्रबंधन अड़ियल रवैया अपना रही है। इससे कामगारों को अनशन के लिए बाध्य होना पड़ा। मजदूर संगठन नेे जिला प्रशासन और इकाई प्रबंधन वर्ग को चेताया कि अगर शीघ्र मांगें पूरी नहीं कि, तो बढ़ा आंदोलन करेंगे।
धौलाकुआं स्थित इकाई मजदूर संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार और सचिव राज कुमार ने बताया कि संघ निकाले गए मजदूरों को वापस नौकरी पर रखने की मांग कर रहे हैं। इकाई में श्रम कानून नियम लागू करने तथा ठेका प्रथा बंद करने का आग्रह किया गया है। इकाई से हटाए जा रहे स्थानीय मजदूरों को वापस नौकरी पर नहीं रखा जा रहा है। अब इकाई प्रबंधन बातचीत करने को भी तैयार नहीं है। इकाई कामगार संघ ने कहा कि मांगें पूरी न होने तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा। 24-24 घंटे के लिए कामगार क्रमिक अनशन पर बैठ रहे हैं। मजदूर संगठन ने जिला प्रशासन और इकाई प्रबंधन को सूचित कर दिया है। रविवार को 19 वें दिन मजदूरों का क्रमिक अनशन जारी रहा। इकाई कामगार सुरजीत, राजेश, तरसेम, मुलखराज, गीता राम, संजू, जसमेर, अशोक, मोहन व महेश हड़ताल पर बैठे। कामगार संघ के नेता सुनील ने बताया कि कामगार 24 घंटे के क्रमिक अनशन पर बैठ रहे है।

Related posts