न्यायिक कार्यों से विरत रहे अधिवक्ता

रुद्रप्रयाग। जिला बार एसोसिएशन ने कृषि मंत्री हरक सिंह रावत के पूर्व पीआरओ युद्धवीर रावत हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। युद्धवीर के निधन पर शोक और जांच की मांग को लेकर अधिवक्ता सोमवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहे। मंगलवार को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। इस अवसर पर गजपाल रावत, गंगाधर नौटियाल, जेपीएसस कठैत, कुंवर सिंह रावत, अरुण बाजपेयी, आनंद बगवाड़ी, अर्जुन नेगी, केपीएस रौथाण, बीरबल भंडारी और मनोज कप्रवाण आदि उपस्थित थे।

Related posts