
शिमला। आधे शहर की जनता को नौ जुलाई तक बिजली के अघोषित कटों का सामना करना पडे़गा। बिजली कंपनी ने पुनर्गठित त्वरित ऊर्जा विकास और सुधार कार्यक्रम योजना के अंतर्गत 33 केवी विद्युत उपकेंद्र खलीनी के मरम्मत और आधुनिकीकरण कार्य के चलते कट लगाने का फैसला लिया है। छोटा शिमला, न्यू शिमला, बीसीएस, कनलोग, बड़ागांव, कसुम्पटी, फॉरेस्ट कालोनी खलीनी और आलू पार्क में कट लगाए जाएंगे। लेकिन कट किस समय लगाए जाएंगे, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
खलीनी सब स्टेशन में दस दिन से मरम्मत का काम चल रहा है, लेकिन बिजली कंपनी ने इसकी सूचना नहीं दी। 1 जुलाई को ‘अमर उजाला’ में ‘तीन घंटे गुल रही बत्ती’ शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद बिजली कंपनी ने नौ जुलाई तक सप्लाई प्रभावित होने की बात कही है। विद्युत बोर्ड लिमिटेड के उप निदेशक (लोक संपर्क) अनुराग पराशर ने बताया कि 33 केवी विद्युत उपकेंद्र खलीनी के मरम्मत और आधुनिकीकरण कार्य के कारण बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। नौ जुलाई तक यह सिलसिला चलेगा।
