नौकरी की मांग को लेकर गुरिल्लों ने किया प्रदर्शन

डीडीहाट। एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्लों ने सरकारी नौकरी की मांग को लेकर यहां प्रदर्शन किया। रामलीला मैदान से एसडीएम कार्यालय तक जुलूस निकाला गया। बाद में एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। 2 अक्तूबर तक मांग पूरी नहीं होने पर पैदल मार्च के जरिए दिल्ली कूच की चेतावनी दी गई है। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रहानंद डालाकोटी ने कहा कि सरकारी नौकरी की मांग को कई बार सैद्धांतिक रूप से माना जा चुका है। लेकिन फिर भी इसका क्रियांवयन नहीं हो रहा है। तहसील में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्वयंसेवकों को गृह मंत्रालय के माध्यम से एसएसबी में समायोजन किया जाए। प्रदर्शनकारियों में शिवराज बनौला, इंद्र सिंह खोलिया, होशियार सिंह, गंभीर सिंह चौहान, जय प्रकाश जोशी, भागीरथी देवी, मंजू देवी, निर्मला देवी, नेहा चंद, शैलेंद्र वर्मा, पूनम वर्मा, मोहन राम, नरेश राम समेत बड़ी संख्या में गुरिल्ला मौजूद थे।

Related posts