नौकरी का झांसा देकर ठगी का आरोप

कोटद्वार। नगर में नौकरी का झांसा देकर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। देवेंद्र नगर कौड़िया के रहने वाले नंदलाल धनगर ने इस संबंध में जांच कर कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम को लेकर ज्ञापन दिया है।
धनगर की ओर से दिए ज्ञापन में कहा गया है कि हरसिंहपुर में एक किराये के भवन में अजय गुप्ता ने मिलेनियम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालोजी नामक संस्था का कार्यालय खोला था। जिसमें कॉल सेंटर की इकाइयों सहनपुर तहसील नजीबाबाद और हरिद्वार में नौकरी लगवाने का फार्म भरवाये जाते थे। प्रति व्यक्ति से फार्म फीस 500 रुपये लिए गए। धनगर का कहना है कि उसकी दो बेटियों वर्षा और रचना ने भी आवेदन फार्म भकर पैसे जमा किए। नौकरी नहीं देने पर उसने सोमवार को पैसे लेने के लिए बुलाया था। जब उसकी लड़कियां वहां पहुंची तो वह गायब मिला। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। पता चला कि उसका ऑफिस कई दिनों से बंद आ रहा है। अब उनको लग रहा है कि उनके साथ ठगी हो गई है। धनगर ने एसडीएम से मांग की है कि ऐसे कई बेरोजगारों से उस व्यक्ति ने पैसे लिए होंगे। उन्होंने इस मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

Related posts