नो पार्किंग में खड़ी पांच बाइकें की जब्त

चंबा। स्थानीय ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को नो पार्किंग जोन में खड़े पांच दोपहिया वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया और रिकवरी वैन की सहायता से एसपी कार्यालय ले गए। वहां जुर्माना वसूलने के बाद ही वाहन, मालिकों को दिए गए। ट्रैफिक प्रभारी प्रमोद पटियाल ने बताया कि नियमों का उल्लघंन करने वालों से सोमवार को पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।
………..

Related posts