
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित नोएडा के फार्म हाउस घोटाले में लोकायुक्त ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को क्लीन चिट दे दी है। लोकायुक्त न्यायमूर्ति अवकाश प्राप्त एन के मेहरोत्रा ने बताया कि करीब एक हजार करोड़ रपए के फार्म हाउस के कथित घोटाले में सुश्री मायावती के खिलाफ शिकायत थी कि उन्होंने अपने भाई के जरिए इसमें पैसा लिया था। जांच में इस सम्बन्ध में कोई साक्ष्य नहीं मिला इसलिए उन्हें क्लीन चिट दे दी गई है।
उन्होंने बताया कि मामले में अधिकारियों के खिलाफ जांच चल रही ह। इस सम्बन्ध में रिपोर्ट कल शाम मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सौंप दी गयी है। राज्य सरकार इस पर अंतिम कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि मायावती सरकार के खिलाफ चीनी मिलो के बेचने में हुए हजारों करोड़ रपए के कथित घोटाले की जांच चल रही है। चीनी मिल घोटाले में सुश्री मायावती सीधे आरोपी न होकर उनकी सरकार पर घोटाला करने का आरोप लगाया गया है।
