
नेरचौक (मंडी)। बल्ह क्षेत्र के नेर में आग लगने से एक स्लेटनुमा मकान की ऊपरी मंजिल जलकर स्वाह हो गई है। आगजनी में करीब ढाई लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को पांच हजार और तिरपाल फौरी राहत के तौर पर दिए हैं। जानकारी के अनुसार नेर निवासी चित राम के मकान में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। इसमें ऊपरी मंजिल में रखा सामान और अनाज जल कर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण सार्ट सर्किट बताया जा रहा है। तहसीलदार सदर अजय पराशर ने मौके पर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया।
