
फतेहपुर (कांगड़ा)। भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर के प्रभारी विक्रम ठाकुर ने कहा कि सुजानपुर में नरेंद्र मोदी की रैली में नूरपुर जिला से 12 हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। वह सोमवार को भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर की लोनिवि के विश्राम गृह में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
इसमें विधायक सरवीण चौधरी, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कृपाल परमार ने विशेष रूप से शिरकत की। बैठक में विस क्षेत्र नूरपुर, फतेहपुर, जवाली व इंदौरा के भाजपा पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों सहित नरेंद्र मोदी की 16 फरवरी को सुजानपुर में होने वाली रैली की तैयारियों के बारे में चर्चा की गई। इस दौरान भाजपा के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ‘एक नोट कमल के लिए वोट’ कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर, महामंत्री रणवीर निक्का, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलदेव ठाकुर, जिप उपाध्यक्ष जगदेव सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कर्म गुलेरिया, पंकज शर्मा, महामंत्री सुभाष धीमान, मंडल अध्यक्ष फतेहपुर चैन सिंह, मंडल अध्यक्ष जवाली रमेश राणा, नूरपुर से लेखराज, इंदौरा से घनश्याम, पूर्व प्रत्याशी रीता धीमान, संजय राणा, मोती लाल जोशी, शोभा डढवाल, डॉ. सतीश शर्मा सहित कई अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
छतरी के पास कार पेड़ से टकराई, चार घायल
शाहपुर (कांगड़ा)। कांगड़ा-पठानकोट मार्ग पर छतरी के पास बीते दिन एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को शाहपुर अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें टांडा मेडिकल कालेज उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार हादसे में अशोक कुमार, अंजु वालिया, अक्षय कुमार और साहिल कुमार घायल हो गए हैं। सड़क से गुजर रह वाहन चालकाें ने घायलों को कार से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया। एंबुलेंस के माध्यम से घायलाें को शाहपुर अस्पताल लाया गया, जहां पर इनका प्राथमिक उपचार करने के बाद टीएमसी रेफर कर दिया गया। एएसपी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
शाहपुर स्कूल में झंडा फहराया
शाहपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाहपुर में गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह में प्रधानाचार्य बलजीत ठाकुर ने झंडा फहराया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ के अलावा कई गणमान्य लोग शामिल थे ।
