नूरपुर में वरिष्ठ पेंशनर सम्मानित

नूरपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश राजकीय पेंशनर्स एसोसिएशन की नूरपुर खंड इकाई में शनिवार को आईपी आदर्श पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता नूरपुर के एसडीएम अश्वनी सूद ने की। पेंशनर्स एसोसिएशन ने इस मौके पर 5 वरिष्ठ पेंशनरों एसएस गुलेरिया, गुरदेव सिंह, चैन सिंह, गौरी राम तथा जरनैल सिंह को टोपी, शाल और हार पहनाकर सम्मानित किया। एसडीएम अश्वनी सूद ने कहा कि पेंशनर समाज और सरकार का अभिन्न अंग हैं तथा हर सरकारी कार्यालय में इन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने एसोसिएशन की मांग पर नवनिर्मित लघु सचिवालय में एक कमरा पेंशनर्स एसोसिएशन को अलाट करने की घोषणा की। इस मौके पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, महासचिव जसवंत धीमान ने भी अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में कुंदन लाल शर्मा, आरके गुप्ता, गिरधारी लाल, बृजभूषण शर्मा, पुन्नू राम, रजनी शर्मा, इंद्रपाल शर्मा, भूषण मित्र गुप्ता, रंजीत धीमान और राजिंद्र शर्मा सहित प्रमुख लोग मौजूद रहे। एसोसिएशन ने एसडीएम अश्वनी सूद को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Related posts