नूरपुर में भी मिल सकेगा न्याय

रपुर (कांगड़ा)। नूरपुर उपमंडल की जनता के लिए राहत भरी खबर है। नूरपुर और इंदौरा क्षेत्र के लोगों को अब न्याय के लिए धर्मशाला सेशन कोर्ट के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नूरपुर में आगामी 14 से 19 अक्तूबर तक जिला एवं सत्र न्यायालय की सर्किट बैंच बैठेगी। इससे नूरपुर और इंदौरा तहसील के लोगों को अदालती कार्यों के लिए अब धर्मशाला नहीं जाना पड़ेगा।
जानकारी के मुताबिक प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशानुसार यह सर्किट बैंच माह में अभी सिर्फ एक सप्ताह के लिए बैठा करेगी। बाद में न सिर्फ इसका समय बढ़ाया जा सकता है। बल्कि निकट भविष्य में इस सर्किट बैंच में सुनवाई के लिए लगने वाले केसों की संख्या को मद्देनजर रखते हुए इसकी स्थायी रूप से भी स्थापना की जा सकती है। इसके लिए नूरपुर बार एसोसिएशन के वकीलों सोमराज चौधरी, रवि पुरी, अजय पठानिया, पीएस जग्गी, कुलभूषण शर्मा, सुनील दत,

Related posts