नुक्कड़ नाटकों से दी बैंकिंग की जानकारी

चंपावत। जिले के ग्रामीण अंचलों में लोगों को बैंकिंग की जानकारी देने के लिए नुक्कड़ नाटकों का सहारा लिया जा रहा है। इस अभियान को वित्तीय साक्षरता नाम दिया गया है। लोगों को बैंक में खाता खोलने के तरीके, विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की जानकारी नुक्कड़ नाटकों से दी जा रही है।
सिमल्टा गांव में आयोजित कार्यक्रम में नाबार्ड के जिला प्रबंधक पुनीत नागर ने लोगों से बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की। लीड बैंक अधिकारी यूएस जंगपांगी ने बैंक खाता खोलने के तरीके बताए। रूडसेटी के निदेशक आरएस रावत ने कहा कि स्टेट बैंक के माध्यम से हर गांव में कैंप लगाए जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरीश जोशी ने और संचालन निधि संस्था के निदेशक डा. सुनील पांडे ने किया। इस तरह के कार्यक्रम चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के 24 गांवों में चलेंगे। नुक्कड़ नाटक में कलाकार किशोर सिंह, गोपाल सिंह, सुरेश कुमार, अमित कालाकोटी, सुनीता आदि थे।

Related posts