नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे वीरभद्र

शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 20 नवम्बर को बिहार में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। इसमें नीतीश कुमार फिर से अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए 19 नवम्बर को शिमला से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे तथा 20 नवम्बर को नई दिल्ली से पटना के लिए रवाना होंगे।

 

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से सरकार बनने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उनको टैलीफोन और सोशल मीडिया के माध्यम से पहले ही बधाई दी थी। इसमें मुख्यमंत्री ने कहा था कि बिहार की जीत देश में साम्प्रदायिक तत्वों के खिलाफ जनता का जनादेश है। इससे पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बुधवार को कुल्लू जिला के कोटला में अग्रिकांड प्रभावित गांव का दौरा करने गए। वहां का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर बाद शिमला लौट आए।

Related posts