नीता अंबानी पहुंची आपदा प्रभावित गांव, ओढ़ा ‘सापा’

उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित गांव ल्वारा का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गांव में रिलायंस की ओर से चलाए जा रहे राहत कार्यों की मानीटरिंग की।

बृहस्पतिवार को नीता अंबानी बेटी ईशा के साथ ल्वारा गांव पहुंची। उन्होंने रिलायंस फाउंडेशन की ओर से नव निर्माण के लिए गोद लिए जीआईसी ल्वारा का निरीक्षण किया।

पढें, दीवार पर विधायक के ‘पोस्टर’, ढूंढने पर ईनाम

छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने ‌किया स्वागत
स्कूल पहुंचने पर नीता अंबानी का छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय में अध्ययनरत प्रिया, कंचन, नीरज और माला ने नीता को विद्यालय की समस्याएं और विशेषताएं बताई।

नीता अंबानी ने कहा कि विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।

पढें, कमरे में बंद है ‘एंटीक’ मूर्तियां, नहीं है देखने की इजाजत

बालिका शिक्षा को मिले प्रोत्साहन
उन्होंने विद्यालय में पंजीकृत छात्राओं के प्रतिशत पर भी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार यदि देश के हर क्षेत्र में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन मिले, तो राष्ट्र स्वयं ही विकास के पथ पर अग्रसर होगा।

प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद डिमरी ने फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य पीएन पांडे, श्रीनिवास पोस्ती, महेश बगवाड़ी सहित कई लोग मौजूद थे।

पढें, पाकिस्तान ही नहीं, भूंकप से भुज में भी बना था टापू

नीता ने पहना सापा
नीता अंबानी के जीआईसी ल्वारा पहुंचने पर छात्र-छात्राओं ने उन्हें गढ़वाली परिधान सापा (सिर पर रखने का वस्त्र) भी भेंट किया। नीता ने भी प्रेम से उसे धारण कर स्थानीय लोगों की भावनाओं का आदर किया।

Related posts