
रक्कड़ (कांगड़ा)। निकटवर्ती गांव निहारी निवासी संसार चंद के पुत्र दीपक (27) की सोमवार रात सोलन में एक बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। इससे पहले दुर्घटना की खबर मिलते ही मृतक के माता पिता चंडीगढ़ स्थित पीजीआई के लिए रवाना हो गए थे। पीजीआई में पुत्र की मौत होने पर माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। बहन दीक्षा के आंसू भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
जानकारी के अनुसार दीपक सोमवार रात करीब दस बजे अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक पर कहीं खाना खाने के बाद क्वार्टर जा रहा था। उसी समय उनकी बाइक के साथ अन्य बाइक सवार भी जा रहे थे। उनकी बाइक थोड़ी दूर सड़क के बीच खड़े एक पिकअप ट्राले से जा टकराई। इससे दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग घायल हो गए। हादसे में दीपक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक बीटेक करने के बाद सोलन में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। मंगलवार को व्यास नदी किनारे उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
