
बागेश्वर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की बैठक में पार्टी विरोधी कार्यों मे लिप्त लोगों के निष्कासन में दोहरा मापदंड अपनाए जाने पर नाराजगी जताई गई। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्या से शीघ्र पार्टी विरोधी कार्य में लिप्त लोगों को बाहर का रास्ता दिखाने की मांग की है।
जिलाध्यक्ष भाष्कर टम्टा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ने कपकोट में नगर पंचायत के चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की लेकिन बागेश्वर में लिप्त लोगों के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने दोहरे मापदंड पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि यदि बागेश्वर में लिप्त कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो कपकोट के कार्यकर्ताओं को भी पार्टी में शामिल किया जाए। संचालन ईश्वर पांडे ने किया। इस अवसर पर सुधीर कुमार, कवि जोशी, विजय परिहार, पवन कुमार, सागर, संजय रावल, हेमू रावल, राजेंद्र गोस्वामी, कमल कोश्यारी, मनीष चौधरी, उमेश आदि मौजूद थे।
