निर्माणाधीन सड़क से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त

नई टिहरी। मांजफ-भैंलुता निर्माणीधीन सड़क ने मिश्रवाणगांव के लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। एक सप्ताह से गांव की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है। बावजूद इसके जल संस्थान इससे अनजान बना हुआ है। गांव में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची है। गांव से एक किमी दूर पेयजल स्रोत से पानी ढोकर लोग प्यास बुझा रहे हैं।
प्रतापनगर प्रखंड के 150 परिवार वाले मिश्रवाण गांव में इन दिनों पानी का संकट है। सड़क निर्माण का मलबे से कई स्थानों पर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। जौकांणी-गडीधार स्रोत के समीप भी लाइन टूट गई है। यशपाल मिश्रवाण ने बताया कि पानी की आपूर्ति ठप होने से दिक्कत बनी हुई है। जल संस्थान के जेई राजेंद्र पाल ने बताया कि मिश्रवाण गांव की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होेने की जानकारी नहीं है। फीटर को मौके पर भेजकर आपूर्ति जल्द ही बहाल कर दी जाएगी।

Related posts