
शिमला। राजधानी से सटे केलटी में शनिवार को एक निर्माणाधीन भवन से गिरकर छह साल की बच्ची की मौत हो गई। भवन में काम कर रहे मजदूर शेर बहादुर की बेटी रेणू शनिवार को लेंटर पर घूम रही थी। एकाएक बच्ची लेंटर से नीचे गिर गई। घायल अवस्था में परिजनों ने बच्ची को आईजीएमसी पहुंचाया। आईजीएमसी पहुंचते ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने यह जानकारी दी है।
