नियंत्रण रेखा के निकट बारुदी सुरंग में धमाका, दो जवान घायल

नियंत्रण रेखा के निकट बारुदी सुरंग में धमाका, दो जवान घायल

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर में कुपवाडा जिले के कर्ण सेक्टर में नियंत्रण रेखा के निकट बारुदी सुरंग (एंटी पर्सनल माइन) में विस्फोट होने से दो सैनिक घायल हो गए हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि नियंत्रण रेखा पर तैनात दो जवान गश्त कर रहे थे कि एक जवान का पैर सुरंग पर पड गया जिससे उसमें विस्फोट हो गया। विस्फोट से घायल हुए दोनों सैनिकों को अस्पताल ले जाया गया। भारत और पाकिस्तान के जवान घुसपैठ रोकने के लिये नियंत्रण रेखा पर इस तरह की बारुदी सुरंग बिछाते हैं।

Related posts