
नाहन/ पांवटा (सिरमौर)। पाकिस्तान की कोटलखपत जेल में पिछले 22 सालों से कैद पंजाब के तरनतारन गांव निवासी सर्बजीत सिंह की कथित हत्या को लेकर शुक्रवार को नाहन एवं पांवटा विश्व हिंदु परिषद ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विश्व हिंदु परिषद विभाग के अध्यक्ष प्रकाश बंसल की अगुवाई में नाहन के दिल्ली गेट पर पाकिस्तान का पुतला जलाया गया। उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यूपीए की कमजोर सरकार के कारण निर्दोष सर्बजीत सिंह की जेल में कथित हत्या कर दी गई। उन्होंने सरकार से मांग की कि अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में सर्बजीत सिंह का मुद्दा उठाया जाए।
इस मौके पर विश्व हिंदु परिषद नाहन इकाई से तरुण कश्यप, रूपक भारद्वाज, अमित कश्यप, विशाल तोमर, अजय बंसल, सोम कुमार शर्मा, सुरेंद्र पाल, एडवोकेट संदीप अग्रवाल, संदीप सिद्धू, हरीश शर्मा, गिन्नी कालिया, अशोक सैनी, सरदार दलवीर सिंह पूर्ण चंद आदि मौजूद थे।
उधर,पांवटा विश्व हिंदु परिषद इकाई जिला अध्यक्ष सतेंद्र नेगी एवं महामंत्री दीपक भंडारी की अगुवाई में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया और सर्बजीत सिंह अमर रहे के नारे लगाए। इस मौके पर संयोजक संदीप शर्मा, गौरक्षा प्रमुख ललित शर्मा, लक्ष्मण सिंह, विक्रम सिंह, मनीष शर्मा, वीरेंद्र कपूर आदि मौजूद थे।
