नारायण साईं ने बदला हुलिया, न तो सिर पर बाल हैं न दाढ़ी-मूंछ!

नारायण साईं ने बदला हुलिया, न तो सिर पर बाल हैं न दाढ़ी-मूंछ!

आगराः आसाराम के बाद अब दुष्कर्म के आरोपों में घिर चुके आसाराम के बेटे नारायण साईं का एक नया हुलिया सामने आया है। नारायण ने दाढ़ी-मूंछ कटवाकर अपना हुलिया पूरी तरह से बदल लिया है। आगरा में रहने वाले आसाराम के ही एक अनुयायी इस बात का दावा किया है। नारायण को गुरुवार रात अपने घर में शरण देने की जानकारी देने वाला यह व्यक्ति रविवार शाम परिवार समेत भूमिगत हो गया।

आगरा निवासी लक्ष्मण सेवकानी के अनुसार 17 अक्टूबर की रात नारायण साईं उनके घर आया था। उसका हुलिया बदला हुआ है। अब न तो सिर पर बाल हैं न दाढ़ी-मूंछ। उसने गेरुवा वस्त्र धारण किए था। दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के दूसरे दिन भी वह उनके घर आया था। उस दौरान नारायण ने अपने ड्राइवर को पैसे देकर उससे नए मोबाइल सिमकार्ड की मांग की थी। लेकिन लक्ष्मण ने परिवार का हवाला देते हुए इससे मना कर दिया था।

वहीं पुलिस को सूचना मिली है कि नारायण दिल्ली नंबर वाली फॉच्यरूनर कार से आगरा आया था। इस बार वह आगरा के ही दयालबाग स्थित एक घर में शरण लिए हुए है। उसके पास आगरा, मथुरा, एटा, हाथरस में इतने ठिकाने हैं कि पुलिस को उन्हें खोजने में समय लग जाएगा। (एजेंसी)

Related posts